दरभंगा: सरकारी खाद्यान्न की अनलोडिंग में बाधा, एसएफसी ने एसडीओ से कार्रवाई की मांग

Author Minu gupta|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरकारी खाद्यान्न के परिवहन में आ रही दिक्कतों को लेकर राज्य खाद्य निगम ने सख्त रुख अपनाया है. लहेरियासराय और बहादुरपुर गोदामों में हो रहे व्यवधान को लेकर सदर एसडीओ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: राज्य खाद्य निगम (एसएफसी), दरभंगा के प्रभारी जिला प्रबंधक सह वरीय उप समाहर्ता ने सरकारी खाद्यान्न के परिवहन एवं अनलोडिंग कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सदर एसडीओ को पत्र भेजा है. मामले की जांच कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

विज्ञापन

लहेरियासराय और बहादुरपुर गोदाम में हो रही परेशानी

प्रभारी जिला प्रबंधक ने पत्र में बताया कि राज्य स्तरीय परिवहन अभिकर्ता विवेकानंद झा के आवेदन के अनुसार लहेरियासराय एवं बहादुरपुर गोदामों पर खाद्यान्न लदे वाहनों की अनलोडिंग में कुछ लोग लगातार व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं.

समय पर नहीं हो पा रही खाद्यान्न की उतराई

आवेदन में कहा गया है कि कुछ मजदूर सरदारों एवं उनके सहयोगियों द्वारा सरकारी खाद्यान्न की समय पर उतराई नहीं होने दी जा रही है. इससे परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है और गोदामों में खाद्यान्न के उठाव में अनावश्यक विलंब हो रहा है.

एसडीओ से कार्रवाई का अनुरोध

प्रभारी जिला प्रबंधक ने सदर एसडीओ से पूरे मामले की जांच कराने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: नाव के इंतजार में छूट रही कक्षाएं, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन