दरभंगा: नाव के इंतजार में छूट रही कक्षाएं, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई

Updated:
विज्ञापन

चौकिया से कमला बलान पष्चिमी तत्बन्द पर जाते बाढ़ पीड़ित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुशेश्वरस्थान में बाढ़ के कारण नाव परिचालन में देरी और अवैध वसूली से छात्र-शिक्षक परेशान। ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव परिचालन की अनियमित व्यवस्था के कारण छात्रों और शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्निया के शिक्षक घनश्याम ठाकुर और पप्पू ठाकुर ने बताया कि समय पर घर से निकलने के बावजूद चौकिया से कमला बलान पश्चिमी तटबंध तक जाने के लिए उन्हें लंबे समय तक नाव का इंतजार करना पड़ता है. इससे विद्यालय की पहली और दूसरी अवधि की कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं.

विज्ञापन

नाविक पर अवैध वसूली का आरोप

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि संबंधित नाविक नीरज कुमार 50 रुपये लेकर ही लोगों को नदी पार कराते हैं. उन्होंने कहा कि नियमित नाव परिचालन नहीं होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और छात्रों की उपस्थिति भी कम हो रही है.

कई गांवों के छात्र हो रहे प्रभावित

इटहर, चौकिया, लक्ष्मीनिया, बल्थरबा, पोखर, गोबराही, तिलकेश्वर, उजुआ, सिमरटोका, झाझा, गाइजोडी और सुघराईन गांवों के छात्र भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं. गोबराही निवासी देवदत्त यादव ने बताया कि इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी नाव के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है.

एसडीओ ने जांच का दिया आश्वासन

ग्रामीणों ने घाटों पर सूचना बोर्ड लगाने, नाव परिचालन की निर्धारित समय-सारिणी तय करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है. एसडीओ शशांक राज ने कहा कि शिकायतों की जांच कर घाटों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे. यदि अवैध वसूली या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित नाविकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, डीएमसीएच रेफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन