Darbhanga News: ओझौल के नवटोलिया में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल गये सात घर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:ओझौल पंचायत के एक नवटोलिया वार्ड नौ में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. ओझौल पंचायत के एक नवटोलिया वार्ड नौ में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि एक से दूसरे घरों को अपनी आगोश में ले लिया. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. लोग आग को बुझाने में लग गये. साथ ही इसकी सूचना अग्निशामक टीम को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुंची. आग पर काबू पायी. उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस अगलगी की घटना में सात घर जलकर राख हो गये. घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित अन्य सामग्री जल कर खाक हो गयी. सूचना पर सीओ ने संबंधित हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर जाकर सूची तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि रेशमी देवी, जगतारण देवी, रजिया देवी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी, पूजा कुमारी व गायत्री देवी का घर जलकर राख हो गया. सीओ निश्चल प्रेम ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली है. संबंधित हल्का कर्मचारी राकेश कुमार को घटनास्थल पर जाकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. रिपोर्ट आते ही अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्यों को 12-12 हजार रुपए का चेक एवं एक-एक पॉलिथीन आपदा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन