Darbhanga News: एसडीओ ने जलसंकट के बीच जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 24 Jul 2025 10:31 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त जलसंकट के शीघ्र निदान के लिए गुरुवार को एसडीओ मनीष कुमार झा ने कई पंचायतों का दौरा किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त जलसंकट के शीघ्र निदान के लिए गुरुवार को एसडीओ मनीष कुमार झा ने कई पंचायतों का दौरा किया. पीएचइडी द्वारा की जा रही जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान एसडीओ को लोगों ने शीघ्र निदान की गुहार लगायी. एसडीओ झा ने हावीभौआर, गणेश-बनौल-बलनी, माधोपुर, जकौली, नवादा व पोहद्दी का भ्रमण कर समस्या का जायजा लिया. पीएचइडी द्वारा चलाये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया. पीएचइडी के सहायक अभियंता को मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा अति प्रभावित वार्डों में तत्काल सार्वजनिक स्थानों पर तीन-चार नल लगाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन