सड़क हादसे में बेर निवासी बुजुर्ग की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 10:19 PM

विज्ञापन

मध्य विद्यालय धबोलिया के निकट सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग में मध्य विद्यालय धबोलिया के निकट सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. गंभीर हालत में लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बेर चौक निवासी मकुन मल्लिक के 60 वर्षीय पुत्र सूरज मल्लिक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर एसआइ मनोज कुमार शर्मा सीएचसी पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार सूरज रविवार को अपनी बाइक (बीआर 33 बी-6933) से उसरी गांव किसी रिश्तेदार के यहां गये थे. सोमवार की शाम उसरी से वापस बेर चौक के लिए रवाना हुए. इसी क्रम में मध्य विद्यालय धबोलिया के निकट विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गये. मौजूद राहगीर व स्थानीय लोग उन्हें टेंपो से सीएचसी लाये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्रैक्टर एक भवन निर्माण सामग्री दुकान संचालक की बतायी जा रही है. पुलिस छानबीन कर रही है. सीएचसी के डाटा ऑपरेटर राकेश मिश्र ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर मृतक का तस्वीर वायरल की, तब मृतक की पहचान हुई. सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन