Darbhanga News: विजया दशमी के उपलक्ष्य में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाला पथ संचलन

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 6:15 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वकर्मा उपनगर में गायत्री धाम शाखा व बलरामपुर शाखा में रविवार को शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वकर्मा उपनगर में गायत्री धाम शाखा व बलरामपुर शाखा में रविवार को शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव मनाया गया. मौके पर घोष के साथ बलरामपुर शाखा तारकेश्वरनाथ मंदिर से लाइट हाउस हनुमान मंदिर से गायत्री मंदिर रोड होते हुए पुन: बलरामपुर शाखा में संचलन का समापन हुआ. इसके पश्चात धर्म जागरण के संस्कृत प्रमुख सह महात्मा गांधी महाविद्यालय के पूर्व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शत्रुघ्न प्रसाद ने संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ शस्त्र पूजन सह विजयादशमी उत्सव का समापन हुआ. इसमें जिला मुख्य मार्ग प्रमुख गजेंद्र चौधरी, बाल कार्य प्रमुख राजेश साह, नगर कार्यवाह राजीव झा, नगर व्यवस्था प्रमुख मनीष कोहली, सह नगर व्यवस्था प्रमुख विजय स्वर्णकार, धर्म जागरण जिला संयोजक मुरारी प्रसाद, प्रशासनिक प्रमुख रामकुमार प्रसाद, रामलाल तनेजा, उपनगर सह कार्यवाह गौतम कुमार, शारीरिक शिक्षण प्रमुख सत्यप्रकाश, सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजू कुमार, मनीष जायसवाल, सुरेन्द्र चौधरी, गौतम कुमार, आलोक कुमार, दिलखुश, अंकित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन