सीएम के आगमन को लेकर एसएसपी ने राघोपुर खेल मैदान का लिया जायजा

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

राघोपुर खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरुवार को चल रहे कार्यों का जायजा लिया.

विज्ञापन

मनीगाछी. राघोपुर खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने गुरुवार को चल रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान एसएसपी के साथ ग्रामीण एसपी आलोक कुमार, एसडीपीओ आशुतोष कुमार, एडीएम सलीम अख्तर, आरसीडीजेइ मो. रियाज अंसारी, नेहरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार व संवेदक अरविंद कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम स्थल पर एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर खेल मैदान के अगल-बगल बागों व खेतों को बारीकी से जांच की. अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आावश्यक निर्देश दिया. पहुंच पथ, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संवेदक को आवश्यक निर्देश देते हुए दो दिनों के भीतर सभी कार्यों को निष्पादित करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन