Darbhanga News: सीपीआइ के हनुमाननगर अंचल सचिव बनाये गये राजू मिश्रा
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 25 Aug 2025 10:38 PM
Darbhanga News:सीपीआइ के हनुमाननगर अंचल का सम्मेलन हरिचंदा पंचोभ में लाल बच्चा दास की अध्यक्षता में हुआ.
Darbhanga News: दरभंगा. सीपीआइ के हनुमाननगर अंचल का सम्मेलन हरिचंदा पंचोभ में लाल बच्चा दास की अध्यक्षता में हुआ. इसमें सर्वसम्मति से अंचल सचिव पद पर राजू मिश्रा, सहायक अंचल सचिव गौतमकांत चौधरी व गुड्डू यादव को चुना गया. सम्मेलन में पार्टी के सहायक जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि हनुमाननगर कम्युनिस्ट पार्टी के संघर्षों की भूमि रही है. पार्टी हमेशा से आम लोगों के लिए संघर्षरत रही है. आज पार्टी को मजबूत कर संघर्ष तेज करने की जरूरत है. सम्मेलन आने वाले चुनाव में आम लोगों को लामबंद करने का काम करेगा. कम्युनिस्ट पार्टी मजबूत होगी, तो आम लोगों की समस्याओं का निदान भी होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










