Darbhanga: औपबंधिक मतदाता सूची प्रकाशित, 18 हजार 216 वोटरों के नाम विलोपित

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा होने पर औपबंधिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया.

विज्ञापन

बेनीपुर. मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य पूरा होने पर औपबंधिक सूची का प्रकाशन कर दिया गया. प्रकाशित सूची के अनुसार 18 हजार 216 मतदाताओं का नाम 80 बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से विलोपित कर दिया गया है. वहीं एक अगस्त से पुन: दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्रो पर विशेष शिविर लगायी जा रही है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मनीष कुमार झा ने बताया कि बेनीपुर विस क्षेत्र में तीन लाख 10 हजार 438 मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज था. पुनरीक्षण के बाद मृत, दूसरी जगह शिफ्ट हुए, दोहरी प्रविष्टि वाले, अनुपस्थित मतदाता, जिन्होंने फार्म नहीं भरा उनका नाम तत्काल विलोपित करते हुए सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसमें मृत 6060, दूसरे जगह शिफ्ट होने वाले 6769, दोहरी प्रविष्टि वाले 1885 व अनुपस्थित जिन्होंने अपना सत्यापन फॉर्म नहीं भरा 3504 शामिल हैं. कुल मिलाकर 18 हजार 218 मतदाता का नाम सूची से विलोपित करते हुए तत्काल औपबंधिक सूची प्रकाशित कर दी गयी है. वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी सुदीप शंकर झा ने बताया कि एक अगस्त से एक सितम्बर तक मतदाताओं से प्रत्येक मतदान केंद्र पर दावा-आपत्ति ली जाएगी. इसके बाद पुनः संशोधन कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. दूसरी ओर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने बीएलओ को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया. इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज में ही दावा-आपत्ति प्राप्त किया करने की बात कही, जिससे किसी भी वैध मतदाताओं का नाम सूची से छूटे नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन