शांतिपूर्वक विस चुनाव संपन्न कराने को संवेदनशील बूथों की दें सूची: जला रेड्डी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बेनीपुर तथा बिरौल एसडीपीओ कार्यालय पर गुरुवार को एसएससी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

बेनीपुर/बिरौल. बेनीपुर तथा बिरौल एसडीपीओ कार्यालय पर गुरुवार को एसएससी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस बावत बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निष्पादन को लेकर एसएसपी ने थानाध्यक्षों को बूथ टैगिंग, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का भौतिक सत्यापन कर सूची देने तथा आगामी चुनाव की तैयारी से सम्बन्धित अन्य निर्देश दिये. इस दौरान ग्रामीण एसपी आलोक, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार के साथ थानाध्यक्ष उपस्थित थे. वहीं बिरौल अनुमंडल पुलिस मुख्यालय के सभागार में एसएसपी ने थानाध्यक्षों से बारी-बारी फीडबैक लिया. उन्हें आर्म्स एक्ट से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित सम्मन, वारंट, इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई को शीघ्र निष्पादित करने पर बल दिया. उन्होंने चुनाव से संबंधित पुराने मामलों के निष्पादन कर प्रतिवेदन भेजने का आदेश दिया. साथ ही सभी मतदान केंद्रों का एक सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने, क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. एसएसपी ने एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को चुनाव के दौरान फोर्स के ठहराव स्थलों को चिन्हित कर रिपोर्ट भेजने की बात कही. बैठक में ग्रामीण एसपी आलोक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, कुशेश्वरस्थान के अंकित कुमार, तिलकेश्वर के केसरी नंदन, बड़ागांव की विनीता कुमारी, जमालपुर के मुकेश कुमार व घनश्यामपुर के बलवंत कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन