Darbhanga News: प्रो. एनके झा बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रो. झा जिले के मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गांव के निवासी हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. पटना विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स विभाग के प्रो. एनके झा बेंगलुरु में इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के वाइस प्रेसिडेंट चुने गए हैं. प्रो. झा जिले के मनीगाछी प्रखंड के मकरंदा गांव के निवासी हैं. उन्होंने इंटर से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई लनामिवि से पूरी की. डॉ झा को मिली इस सफलता पर ग्रामीणों समेत शिक्षाविदों में खुशी का माहौल है. बताया जाता है कि इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के ईस्ट जोन, जिसमें देश के लगभग आधे राज्य आते हैं, इस जोन से आज तक किसी ने सेंट्रल पैनल में किसी भी पद पर जीत हासिल नहीं की थी. इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन