Darbhanga News: नीतीश कुमार के प्रति प्रदेश भर में प्रो-इनकंबेंसी का माहौल – संजय कुमार झा

Updated at : 10 May 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: नीतीश कुमार के प्रति प्रदेश भर में प्रो-इनकंबेंसी का माहौल – संजय कुमार झा

Darbhanga News:वर्चुअल माध्यम से जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जदयू प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई. बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिये आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित कर सीमा पर तैनात भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गयी. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति राज्यभर में प्रो-इनकंबेंसी की लहर है, जिसका प्रमाण गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के परिणामों से मिल चुका है. कहा कि हमारे नेता वह हैं, जो सदैव पांच वर्ष आगे की सोचते हैं. जातीय गणना की ऐतिहासिक पहल भी उनकी दूरदृष्टि का उदाहरण है. पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे मिशन मोड में गांव-गांव जाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं. सोशल मीडिया पर सक्रियता को समय की मांग बताते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों की भूमिका आज अत्यंत निर्णायक हो चुकी है. हमें हर प्लेटफॉर्म पर अपनी नीतियों को मजबूती से रखना है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में अधिक समय शेष नहीं है. यह समय है, जब हम सबको एकजुट होकर, दिन-रात मेहनत करते हुए पूरी ताकत झोंकनी होगी. ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को साकार करना है. प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से समन्वय, सहयोग और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया. कहा कि जिन व्यक्तियों का समाज में गहरा प्रभाव है, उन्हें बूथ कमेटियों में प्राथमिकता दी जाए. महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाए. सांगठनिक समन्वय एवं सशक्त बूथ कमिटी पार्टी की प्राथमिकता है. बैठक में विधानपरिषद में उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचतेक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, शैलेन्द्र मंडल, विद्यानंद विकल, वासुदेव कुशवाहा, डॉ निहोरा प्रसाद यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित रहे. जिलाध्यक्ष इश्वर मंडल, ललिता झा आदि बैठक में ऑन लाइन शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन