Darbhanga News: संजय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: संजय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Darbhanga News:संजय हत्याकांड को खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर / मनीगाछी. संजय हत्याकांड को खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट निवासी गौतम यादव, विद्यानंद कुमार यादव व गोविन्द कुमार यादव के रुप में हुई है. इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व कई संदिग्ध समान बरामद किये गये हैं. शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पड़ोसी ने ही नैनाघाट निवासी संजय यादव की गोली मारकर हत्या की थी. कहा कि तीन दिन के अंदर पुलिस ने मानवीय व तकनीकी अनुसंधान पर पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने कहा की गत 26 फरवरी की रात भालपट्टी पुलिस ने नेहरा पुलिस को नारायणपुर बढ़ई टोल के निकट सड़क किनारे एक जख्मी युवा के होने की सूचना दी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. छानबीन की. जख्मी की पहचान नैनाघाट निवासी संजय कुमार यादव के रूप में की गयी. उसे परिजन इलाज के लिए सकरी ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूछताछ के क्रम में मृतक के परिजनों ने बताया कि 26 फरवरी के शाम वह नारायणपुर से नैनाघाट जा रहा था. इसी बीच पैठान कबई बढ़ई टोल जाने वाले सुनसान जगह पर किसी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी है. मामले में नेहरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान प्रारंभ किया. इस क्रम में नैनाघाट के ही गौतम यादव, विद्यानंद कुमार यादव, गोविंद कुमार यादव सहित कई अन्य की संलिप्तता समाने आयी. इसमें पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया. उनलोगों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने दो धोखा, पेंट-शर्ट, बाइक आदि बरामद किया है. एसडीपीओ ने कहा कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल में बहेड़ा इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नेहरा थानाध्यक्ष राज किशोर राय, निलेश कुमार व जिला तकनीकी इकाई के कर्मी के साथ-साथ नेहरा पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन