जमीनी विवाद के फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

Updated:
विज्ञापन
आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाते पुअनि रितेश कुमार | Prabhat Khabar Network

आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाते पुअनि रितेश कुमार | Prabhat Khabar Network

बहादुरपुर थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर थाना पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया. यह कार्रवाई पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में की गई.

दो फरार आरोपितों के घर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, वाजिदपुर गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्र दिलीप महतो और मुनचुन महतो के घर इश्तिहार तामिला किया गया. दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे.

2025 में जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को बाजितपुर पंचायत के मिल्कीचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस घटना में श्रवण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज डीएमसीएच में कराया गया था.

घायल के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. इनमें दिलीप कुमार महतो, अमिता कुमारी, मिथिलेश महतो, धर्मेंद्र दास, नारायण यादव, राहुल कुमार, मंजु देवी और प्रदीप कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था.

पहले एक आरोपित हो चुका है गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पूर्व में राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के विरुद्ध अब इश्तिहार की कार्रवाई की गई है.

पुलिस के अनुसार, आगे भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Purushottam Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन