केवटी में सात सूत्री मांगों को लेकर एमएसयू का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, रैयाम चौक पर आंदोलन

Updated:
विज्ञापन
एम एस यू ने अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन रैयाम बाजार में किया शुरू | Prabhat Khabar Network

एम एस यू ने अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में आमरण अनशन रैयाम बाजार में किया शुरू

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने केवटी इकाई के बैनर तले रैयाम चौक पर सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. आंदोलन क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है.

विज्ञापन

Darbhanga News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) केवटी इकाई के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से रैयाम चौक पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो गया. प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार झा ने अनशनकारियों को माला पहनाकर आंदोलन की शुरुआत कराई. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए शुरू किया गया है.

Kevti News: जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील

प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि केवटी की जनता वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है. सरकार और प्रशासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सातों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

एमएसयू की प्रमुख मांगों में रैयाम चीनी मिल चालू करने की तिथि घोषित करना, प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, रैयाम बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, रैयाम से पचाढ़ी होते हुए सरकारी बस सेवा शुरू करना, रैयाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, रैयाम-जीरोमाइल एवं रैयाम-रनवे सड़क का चौड़ीकरण तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करना शामिल है.

कई कार्यकर्ता बैठे अनशन पर

आमरण अनशन पर अमित मिश्रा, ब्रजेश कुमार, शशि झा, आदर्श कुमार और जाहिद खान बैठे हैं. आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: 150 वर्ष पुराने अलीनगर राजस्व हाट पर अतिक्रमण, स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग


विज्ञापन
विजय कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन