दरभंगा के महताब रहमानी को राष्ट्रीय सम्मान, शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

निप का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते महताब रहमानी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के महताब रहमानी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्हें बिहार में शैक्षिक प्रशासन में अहम योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है. उनके प्रयासों से सरकारी स्कूलों में आधुनिक और तकनीक-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिला है.

विज्ञापन

NIEPA Award 2024-25: दरभंगा के शिवधारा निवासी महताब रहमानी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया है. उन्हें Innovation and Good Practice in Educational Administration 2024-25 पुरस्कार बिहार में शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र में किये गये नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महताब रहमानी वर्तमान में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. सरकारी विद्यालयों में आधुनिक, प्रयोगात्मक और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं.

उनके कार्यों के तहत विद्यालयों में साइंस पार्क, अटल टिंकरिंग लैब (ATL), रोबोटिक्स और STEAM आधारित गतिविधियों सहित विज्ञान एवं तकनीक से जुड़ी कई पहल को बढ़ावा दिया गया. इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करना है.

इन प्रयासों से सरकारी विद्यालयों के बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर प्रयोग आधारित शिक्षा और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिल रहा है.

परिवार और सहयोगियों को दिया सफलता का श्रेय

पुरस्कार मिलने पर महताब रहमानी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, सहयोगियों और शिक्षकों को दिया. उन्होंने अपने भाई, बहन और पत्नी के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के प्रति आभार जताया. साथ ही शिक्षक सौरभ सुमन और जितेंद्र कुमार के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया.

उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है.

महताब रहमानी ने सरकारी विद्यालयों में नवाचार, तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जतायी.

यह भी पढ़ें

LNMU UG Admission 2026: 7 से 9 सितंबर तक कॉलेज विकल्प चुनने का मौका, रिक्त सीटों पर होगा ऑन-स्पॉट नामांकन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन