LNMU Admission: 7 से 9 सितंबर तक कॉलेज विकल्प चुनने का मौका, रिक्त सीटों पर होगा ऑन-स्पॉट नामांकन
LMNU कैंपस, दरभंगा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 के लिए रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी 7 से 9 सितंबर तक ऑनलाइन कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे, जिसमें उन्हें अधिकतम दो कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा.
LNMU UG Admission 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-30 में तृतीय चयन सूची के बाद रिक्त सीटों पर ऑनलाइन ऑन-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से इसे लेकर शनिवार को सूचना जारी कर दी गयी है.
आपके शहर में
जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 7 से 9 सितंबर तक ऑनलाइन कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे. इस प्रक्रिया के लिए पहले आवेदन कर चुके लेकिन अब तक नामांकित नहीं हुए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी यानी ई-मेल और पासवर्ड से लॉगिन कर अधिकतम दो कॉलेजों का चयन करना होगा. इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा.
सभी गैर नामांकित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में पूर्व चयनित एमजेसी विषय में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा.
नए अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अंतिम अवसर
विश्वविद्यालय ने अब तक आवेदन नहीं कर सके अभ्यर्थियों को भी अंतिम अवसर दिया है. ऐसे अभ्यर्थी निर्धारित 700 रुपये शुल्क के साथ अधिकतम दो कॉलेजों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को लिंग, प्राप्तांक, श्रेणी सहित अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि आवेदन में गलत जानकारी पाये जाने पर उसे निरस्त किया जा सकता है.
मेधा के आधार पर होगा ऑन-स्पॉट नामांकन
विश्वविद्यालय के अनुसार, ऑन-स्पॉट नामांकन मेधा के आधार पर किया जायेगा. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नामांकन प्रक्रिया अंतिम होगी. इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर कॉलेज का विकल्प चुनने या आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए