दरभंगा: रुक-रुक कर हुई बारिश से धान की फसल में लौटी जान, खेतों में दिखी हरियाली
धान की फसल
दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है. यह बारिश धान की रोपनी और बिचड़ों के लिए अमृत समान साबित हो रही है. खेतों में नमी बढ़ने से फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद है.
Darbhanga Weather: दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है. एक ओर मौसम सुहावना हो गया है, तो दूसरी ओर खेतों में हरियाली छा गई है. किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की खेती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
धान की फसल को मिला नया जीवन
जिन खेतों में धान की रोपनी पहले ही हो चुकी है, वहां बारिश के बाद पौधों में नई जान आ गई है. खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से फसल की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद है.
वहीं जिन किसानों ने अभी रोपाई नहीं की है, उनके लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है. धान के बिचड़ों को पर्याप्त पानी मिलने से रोपाई की तैयारी तेज हो गई है.
बिचड़ों के लिए बनी संजीवनी
रोपनी के लिए तैयार धान के बिचड़ों को इस बारिश से सबसे अधिक फायदा मिला है. लंबे समय से पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि अब रोपाई का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा.
किसानों ने बताया अमृत समान
स्थानीय किसान जाहिद हुसैन ने कहा कि धान की खेती के लिए बीच-बीच में होने वाली ऐसी बारिश अमृत के समान होती है. इससे खेतों में नमी बनी रहती है और फसल की अच्छी बढ़वार होती है. यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस बार धान की बेहतर पैदावार की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए