नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा, परिजनों ने की धुनाई, पुलिस ने घर से बरामद की 47 लीटर शराब

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की विदेशी शराब, नशे की हालत में तस्कर को दबोचा

नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटा, परिजनों ने की धुनाई, पुलिस ने घर से बरामद की 47 लीटर शराब

बहेड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी नशे की हालत में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था. पुलिस ने उसके घर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है.

विज्ञापन

Baheri Liquor Arrest: जिले के बहेड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात चनमाना गांव में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करने वाले एक सिरफिरे पति को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के घर से 47 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद की है.

पत्नी को पीटने पर परिजनों ने पति को ही धुन डाला

पुलिस अवर निरीक्षक राम सिंहासन सिंह के नेतृत्व में जब गश्ती दल चनमाना गांव पहुंचा, तो वहां अंजली कुमारी नाम की महिला जख्मी हालत में मिली. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सतवीर प्रकाश शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा था. बीच-बचाव करने आए परिजनों ने आक्रोश में आकर सतवीर की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया.

घर से बरामद हुई 180 एमएल की 262 शराब बोतलें

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से बेहोश सतवीर को बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस दौरान आरोपी के घर की तलाशी ली गई तो 180 एमएल की 262 बोतलें (कुल 47 लीटर) विदेशी शराब मिली. अस्पताल में होश आने पर जब ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई.

सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था शराब

पूछताछ के दौरान आरोपी सतवीर ने स्वीकार किया कि वह बाहर से सस्ते दामों में शराब लाकर इलाके में महंगे दामों पर बेचने का धंधा करता था. बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सरकारी बस यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, जल्द लॉन्च होगा ‘वेयर इज माय बस’ ऐप


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन