Darbhanga News: दिल्ली व मुंबई रूट पर लेट से उड़े विमान

Updated at : 21 Feb 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दिल्ली व मुंबई रूट पर लेट से उड़े विमान

Darbhanga News:दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली तथा मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली तथा मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन देरी से हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा. जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एसजी 752 दोपहर करीब 01.20 बजे दरभंगा से उड़ान भरी, जबकि इसका नियत समय सुबह 11.40 बजे है. दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमान संख्या 6इ536 दोपहर 01.15 बजे के स्थान पर दोपहर दो बजे यहां से प्रस्थान किया. आज दरभंगा से 10 प्लेन उड़े. दिल्ली रूट पर चार विमान का परिचालन हुआ. मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर छह फ्लाइट की सर्विस दी गयी. गुरुवार को 10 फ्लाइट में 1515 पैसेंजरों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन