व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में राष्ट्रीय लोक अदालत आज

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल आठ मार्च को व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा.
आयोजन को लेकर तैयारी पूर्ण, 19 बेंचों का किया गया गठन दरभंगा. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल आठ मार्च को व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. इसमें आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई कर वादों का निस्तारण किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक संचालन के लिये बिहार विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने मुकदमों की सुनवाई के लिये 19 बेंच गठित की है. व्यवहार न्यायालय दरभंगा में 13 बेंच, व्यवहार न्यायालय बिरौल में 04 तथा व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में 02 बेंच का गठन किया गया है. हर बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी, वकील के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई की जायेगी. इनमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एनआइ एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




