Darbhanga News: 76 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र पोर्टल पर किया गया अपलोड

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 2944 व मतदाताओं की संख्या 30 लाख 03 हजार 167 है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में बीएलओ तथा सहायक बीएलओ द्वारा मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा रहा है. सोमवार को सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारी अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के गणना प्रपत्र अपलोड का फीडबैक लिया. जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 2944 व मतदाताओं की संख्या 30 लाख 03 हजार 167 है. अभी तक 20 लाख 66 हजार 926 प्रपत्र अपलोड किया गया है. यह कुल का लगभग 70 प्रतिशत है. कुशेश्वरस्थान में सबसे अधिक 79 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड किया गया है. गौड़ाबौराम में 80 प्रतिशत, बेनीपुर में 77 प्रतिशत, अलीनगर में 81 प्रतिशत, ग्रामीण में 72 प्रतिशत, हायाघाट 79 प्रतिशत, दरभंगा नगर में 82 प्रतिशत, केवटी में 70 प्रतिशत एवं जाले में 74 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड किया गया है. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 25 जून से चल रहा है. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 01 अगस्त को किया जाएगा. दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 01 अगस्त से 01 सितंबर तक है. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन