अब जल्द मिलेगा 25 दिनों में एलपीजी सिलिंडर, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद के उपभोक्ताओं को 25 दिनों पर गैस सिलेंडर दिये जाने का सदन में विधायक ने उठाया मुद्दा

बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी ने विधानसभा में नगर परिषद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 25 दिनों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

LPG Gas Booking: दरभंगा बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है. नगर परिषद का दर्जा मिले दो दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के निवासियों को एलपीजी सिलिंडर री-बुकिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्र के नियमों का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर जनसमस्या को स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से प्रमुखता से उठाया.

45 दिनों की बाध्यता से मिलेगी मुक्ति

विधानसभा में विधायक ने ध्यान दिलाया कि बेनीपुर शहरी क्षेत्र होने के बावजूद यहां उपभोक्ताओं को 45 दिनों के अंतराल पर ही गैस री-बुकिंग की अनुमति मिलती है. इसके विपरीत, अन्य शहरी इलाकों में 25 दिनों में बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का जवाब

मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने स्वीकार किया कि:

  • पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक मैप प्लान में बेनीपुर अब भी ग्रामीण क्षेत्र के रूप में दर्ज है.
  • इसी तकनीकी विसंगति के कारण उपभोक्ताओं को 45 दिनों का नियम लागू हो रहा है.
  • केंद्र व संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर इस विसंगति को जल्द दूर किया जाएगा.

मंत्री के आश्वासन के बाद बेनीपुर के निवासियों को अब 25 दिनों में गैस बुकिंग की सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है. विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ एनडीए कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है.


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन