दरभंगा: कस्तूरबा विद्यालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, आंख, कान और पेट की हुई जांच
दरभंगा: कस्तूरबा विद्यालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, आंख, कान और पेट की हुई जांच
दरभंगा के रानीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
Darbhanga News: दरभंगा के सदर प्रखंड स्थित रानीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई.
नाक, कान, आंख और पेट की हुई जांच
चलंत चिकित्सा दल की टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के नाक, कान, आंख, पेट सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए. जांच के दौरान जिन छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं, उन्हें मौके पर ही आवश्यक परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.
मौसम को देखते हुए दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव
चिकित्सकों ने बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करने और गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की.
नियमित स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर
मेडिकल टीम ने कहा कि छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर बीमारियों की पहचान के लिए ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर उपयोगी साबित होते हैं. इससे शुरुआती अवस्था में ही बीमारी का पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सकता है.
यह भी पढे़ं: अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार के साथ जा रही थी जयपुर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए