दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, लुधियाना से लौटा था घर

Author Kumar raushan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा जंक्शन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. लुधियाना से घर लौट रहे रोशन कुमार जंक्शन पर ट्रेन बदलते समय हादसे का शिकार हो गए.

विज्ञापन

Darbhanga railway station accident: दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन बदलने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रौशन लुधियाना से ट्रेन द्वारा दरभंगा पहुंचा था और यहां से उसे नरपतिनगर जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया.

विज्ञापन

youth killed by train: ट्रेन बदलने के क्रम में हुआ भीषण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, रौशन कुमार लुधियाना से सफर करके दरभंगा जंक्शन पहुंचा था. उसे आगे की यात्रा के लिए नरपतिनगर जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. जंक्शन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन बदलने के क्रम में वह अचानक संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Darbhanga News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा डीएमसीएच

घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन पर मौजूद रेल पुलिस और अन्य कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद वे उसे लेकर घर के लिए रवाना हो गए.

घर पहुंचते ही शव को देख परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों ने बताया कि रौशन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और अभी अविवाहित था. वह अपनी आजीविका चलाने के लिए लुधियाना में रहता था और वहीं से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था. परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा सकुशल घर पहुंचेगा, लेकिन इस अनहोनी ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया.

यह भी पढ़ें... मोतिहारी: शिक्षक हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, शब्बीर गिरफ्तार और पूर्व प्रमुख पर इनाम घोषित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन