ड्यूटी से बिना सूचना गायब मिले 14 सफाईकर्मी, नगर आयुक्त ने मांगा जवाब, रुक सकता है मानदेय
दरभंगा नगर निगम (फाइल फोटो) | सोर्स- सोशल मीडिया
दरभंगा नगर निगम में 14 सफाईकर्मियों को ड्यूटी से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के आरोप में नगर आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके मानदेय पर रोक लग सकती है.
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर ड्यूटी से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले 14 सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है. नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने संबंधित कर्मियों को दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे मानदेय रोकने की कार्रवाई की जा सकती है.
सफाई अधिकारियों की रिपोर्ट पर कार्रवाई
नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वार्ड पार्षदों, संबंधित सफाई अधीक्षकों और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था के प्रभारी की ओर से कर्मियों के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की सूचना दी गयी थी.
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मी बिना पूर्व सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रहते हैं. नगर निगम ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही, कर्तव्यहीनता और स्वेच्छाचारिता का मामला बताया है.
इन सफाईकर्मियों से मांगा गया जवाब
आदेश में सफाई कर्मी उपेन्द्र राउत, लालदीप राम, श्याम कुमार राम, रोहन कुमार, अनिता देवी और रीना देवी के नाम शामिल हैं.
इसके अलावा संविदा सफाई कर्मी किशन राम को भी स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था से जुड़े राजेश राम, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार, रोहित मल्लिक, सन्नी कुमार, संजय कुमार साह और विकास कुमार के नाम भी आदेश में दर्ज हैं.
दो दिनों के अंदर देना होगा स्पष्टीकरण
नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने सभी संबंधित कर्मियों को आदेश जारी होने के बाद दो दिनों के अंदर अपना-अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
कर्मियों को अपने अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा. नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो रुक सकता है मानदेय
नगर निगम के आदेश में कहा गया है कि तय समय सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी.
नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को नियमित रखने और कर्मचारियों की ड्यूटी में उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में अनुपस्थित पाए गये कर्मियों से जवाब मांगा गया है.
यह भी पढे़ं:
राशन कार्ड से कट जाएगा नाम... न करें ये बड़ी गलती, 21 सितंबर तक पेंडिंग कार्ड बनाने का ऑर्डर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए