Darbhanga News: देसी कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार

Darbhanga News:पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को करीब 10 बजे हावीडीह गाँंव से एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.
Darbhanga News: बहेड़ी. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को करीब 10 बजे हावीडीह गाँंव से एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. धराये बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले में मीडिया को जानकारी देते बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष वरूण कुमार गोस्वामी को सूचना मिली कि हावीडीह निवासी मो. मुस्लिम के पुत्र मो. मंजूर को देसी कट्टा के साथ ग्रामीणों ने घेरकर रखा है. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. पता चला कि पूर्व मुखिया बजरंगी यादव के बैठक में व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा घेरकर रखा गया है. पुलिस वहां पहुंची. मो. मंजूर को अपनी अभिरक्षा में लेकर तलाशी ली. इस दौरान उसके कमर के बाये साईड पेंट में छिपाकर रखे लोहे की देसी कट्टा बरामद की. पूछने पर उसने बताया कि इसी गांव के मो. वसीर के पुत्र मो. रमजानी से लिया था. जमीनी विवाद के कारण नूर आलम को गोली मारने के लिए उसने हथियार रखने की बात कही. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान थानाध्यक्ष, एसआइ सुमन कुमार, पीएसआइ रौशन कुमार उपस्थित थे. .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




