सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ गया भारी, गिरफ्तार

Updated at : 24 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

दरभंगा. महिला थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसपर एक नाबालिग बच्ची के बरामदगी के बाद वीडियो वायरल करने का आरोप था. थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि नेपाल देश की रहने वाली नाबालिक लड़की को एक व्यक्ति झांसा देकर घर पहुंचाने के नाम पर दरभंगा ले आया था. उस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में गिरफ्तार युवक ने नाबालिग लड़की से जानकारी लेकर वीडियो वायरल किया था. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि दारोगा कुमारी मधुबाला के आवेदन पर आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. पुलिसकर्मी व अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन