Darbhanga News: डीएमसीएच में एफेरेसिस मशीन कक्ष में लटक रहा ताला

Darbhanga News:डीएमसीएच के क्षेत्रीय रक्त अधिकोष विभाग में एफेरेसिस मशीन चालू करने का विभागीय दावा झूठा निकला.
Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच के क्षेत्रीय रक्त अधिकोष विभाग में एफेरेसिस मशीन चालू करने का विभागीय दावा झूठा निकला. ब्लड बैंक के जिस कमरे में मशीन रखी है उसमें ताला लगा है. बंद कमरा में लटका ताला अपनी कहानी खुद बयां कर रही है. जानकारी के अनुसार एफेरेसिस मशीन के चालू नहीं होने की स्थिति में डीएमसीएच के एक डॉक्टर को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर जाना पड़ा. चिकित्सक को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की जरूरत थी, लेकिन मशीन फंक्शनल नहीं होने के कारण डॉक्टर को डीएमसीएच छोड़कर मुजफ्फरपुर जाना पड़ा. इससे मशीन से चालू होने से संबंधित 27 फरवरी को यहां मीडिया में दी गयी जानकारी गलत निकली.
विदित हो कि पिछले 27 फरवरी को एक संस्था ने मशीन के चालू कर लिये जाने से संबंधित जानकारी मीडिया को दी थी. प्रेस रिलीज के साथ अधीक्षक व समिति के सदस्यों का फोटो भी रिलीज किया गया था. लेकिन, अब हकीकत सबके सामने आ गयी है. सूत्र बताते हैं कि मशीन को चालू करने में अभी और प्रक्रिया बाकी है. फिलहाल इस मशीन से काम नहीं लिये जाने की बात कही गयी है.स्वास्थ्य मंत्री ने मशीन की चालू करने का दिया था निर्देश
जानकारी के अनुसार डीएमसीएच में कोविड महामारी के दौरान वर्ष 2021 में एफेरेसिस मशीन खरीदी गयी थी. तब से यह मशीन धूल फांक रही है. इसी बीच मशीन को शुरू करने के लिये एक संस्था ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से आग्रह किया था. मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधीक्षक को मशीन को तुरंत चालू करने का आदेश दिया था.क्या होता है एफेरेसिस मशीन
एफेरेसिस मशीन, रक्त से अलग-अलग घटकों को अलग करने वाला उपकरण है. यह मशीन, रक्त को अलग-अलग भागों में बांटती है और उनमें से एक या ज्यादा भागों को निकाल देती है. बाकी के रक्त को फिर से शरीर में डाल देती है. एफेरेसिस मशीन का इस्तेमाल, रक्तदान करने के लिए भी किया जाता है. इसे डोनर एफेरेसिस भी कहा जाता है. चिकित्सकों के अनुसार एफेरेसिस मशीन रक्त से लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स या प्लाज्मा को अलग करती है. साथ ही रक्त से रोगाणुओं को हटा देती है. क्षेत्रीय रक्त अधिकोष विभाग के एचओडी डॉ संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्रीय रक्त अधिकोष विभाग में एफेरेसिस मशीन कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अभी जरूरतमंद मरीज नहीं पहुंचे हैं. इसलिए इसका उपयोग नहीं किया जा सका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




