Darbhanga News: सत्र प्रारंभ होने के डेढ़ मास बाद भी लाखों नौनिहालों को नहीं मिली पाठ्य-पुस्तक

Darbhanga News:शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिन ही पाठ्य-पुस्तक सेट उपलब्ध करा दिए जाने का जिला शिक्षा विभाग के दावे की हवा निकल गयी है.
Darbhanga News: राजकुमार रंजन, दरभंगा. जिले के प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्कूली बैग में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के प्रथम दिन ही पाठ्य-पुस्तक सेट उपलब्ध करा दिए जाने का जिला शिक्षा विभाग के दावे की हवा निकल गयी है. डेढ़ मास गुजर जाने के बावजूद आज तक हजारों बच्चों को किताब नहीं मिल सकी है. यह स्थिति तब है जब पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दिसंबर में ही राज्य मुख्यालय की आपूर्ति संबंधी डिमांड के आलोक में जिला शिक्षा परियोजना की पुस्तक आपूर्ति शाखा ने सत्र 2024-25 के नामांकन आधार पर 06 लाख 01 हजार पुस्तक की डिमांड भेज दी थी, परंतु अब तक परियोजना पुस्तक आपूर्ति शाखा को राज्य मुख्यालय से 03 लाख 99 हजार 750 पुस्तक सेट ही उपलब्ध करा जा सका है. आज भी जिला परियोजना पुस्तक आपूर्ति शाखा को 02 लाख 01 हजार 250 पुस्तक सेट का इंतजार है.
दुबारा नहीं की जा सकी डिमांड
दूसरी तरफ जिला शिक्षा परियोजना पुस्तक आपूर्ति शाखा ने चालू सत्र 2025-26 में बीइओ के माध्यम से कुल नामांकित बच्चों की संख्या के आधार पर पुस्तक डिमांड की सूची वर्गवार लगातार संबंधित विद्यालय से मांग रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लिहाजा जिला से दुबारा डिमांड नहीं भेजा गया है.19927 पुस्तक सेट का वितरण नहीं
इधर शिक्षा परियोजना के पुस्तक आपूर्ति शाखा का आंकड़ा बता रहा है कि राज्य मुख्यालय ने जितने पुस्तक सेट जिला आपूर्ति शाखा को आपूर्ति किया, उसमें से अब भी पांच प्रतिशत पुस्तक स्कूल तक नहीं पहुंच सकी है. इसमें बीआरसी व सीआरसी की लापरवाही के साथ ही संबंधित विद्यालय प्रधान की उदासीनता को वजह बताया जा रहा है. अब भी बीआरसी एवं सीआरसी पर 19 हजार 927 से अधिक पुस्तक सेट संबंधित एचएम व अधिकृत प्रतिनिधि का इंतजार कर रहे हैं.आधा दर्जन बीआरसी लापरवाह
बीआरसी बहादुरपुर, बहेड़ी, बेनीपुर, बिरौल, सदर, हायाघाट, हनुमाननगर, जाले, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, मनीगाछी, सिंहवाड़ा एवं तारडीह द्वारा शत-प्रतिशत पुस्तक सेट का उठाव कर लिया गया है. वहीं बीआरसी अलीनगर, नगर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, केवटी एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी बीआरसी पुस्तक उठाव की दिशा में सुस्त पड़ा है. फलस्वरूप हकीकत में कितने बच्चों को पुस्तक सेट उपलब्ध हो पाया है, इसका सटीक आंकड़ा फिलहाल विभाग के पास भी नहीं है.जिला को प्राप्त पुस्तक सेट एवं बीआरसी को उपलब्ध कराये गये पुस्तक सेट
प्रखंड —– प्राप्त — वितरणअलीनगर 17957 — 14618बहादुरपुर 26164 — 26164बहेड़ी 36914 –36914बेनीपुर 24621– 24621बिरौल 33517– 33517सदर 29202 — 29202नगर 13981 — 12956हायाघाट 18145 –18145हनुमाननगर 12017 — 12017गौड़ाबौराम 14644 — 14084घनश्यामपुर 12179 — 8335जाले 25501 — 25501केवटी 19831 — 12452किरतपुर 18323 — 18323कुशेश्वरस्थान पूर्वी 26380 — 25966कुशेश्वरस्थान 11134 –11134मनीगाछी 17770 — 17770सिंहवाड़ा 29030 –29030तारडीह 12440 — 12440कोट::::::::::::::: पुस्तक उपलब्धता और वितरण के लिए पोर्टल है. इस पर प्रतिदिन संध्या में अनुश्रवण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं. शत-प्रतिशत नामांकित बच्चों के हाथ में पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए बीइओ के स्तर से संबंधित विद्यालय से नामांकन के विरुद्ध पुस्तक की डिमांड मांगी गई है.– डॉ जमाल मुस्तफा, डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




