ePaper

कई माह से बैंगलुरू मार्ग पर उड़ान ठप, एक माह से अयोध्या के लिये नहीं उड़ रहे विमान

Updated at : 29 Mar 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा का अनियमित संचालन यात्रियों के लिये परेशानी का सबब बन गया है.

विज्ञापन

अजय कुमार मिश्रा, दरभंगा

दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा का अनियमित संचालन यात्रियों के लिये परेशानी का सबब बन गया है. पिछले कई माह से बेंगलुरु रूट पर फ्लाइट की आवाजाही ठप है. एक माह से अयोध्या मार्ग पर विमान नहीं उड़ रहे. मुंबई रूट पर उड़ान का संचालन एयरलाइंस प्रबंधन की इच्छा पर निर्भर हो गया है. शेड्यूल से इसका कोई लेना-देना नहीं है. जब मर्जी होती है, बुकिंग खोल दी जाती है. इस कारण हवाई यात्री इस रूट पर प्लान नहीं बना पा रहे. कई पैसेंजर पटना से यात्रा करने को अब मजबूर हो रहे हैं. विमानों की संख्या के साथ यात्रियों की संख्या दिनानुदिन घटती जा रही है.शुरुआत में दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिये उड़ते थे दो- दो विमान

दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को हुई थी. प्रारंभिक दौर में यहां से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू रूट पर एक- एक विमान की सेवा ली जा रही थी. बाद में यात्रियों को अधिक संख्या को देखते हुए एयरलाइंस ने दो- दो उड़ान प्रारंभ की, लेकिन अब धीरे- धीरे स्थिति में बदलाव हो गया. बताया जाता है कि संबंधित एयरलाइंस के बेरे में विमानों की संख्या कम हो जाने से यह स्थिति बनी है.चार दिनों से केवल तीन जोड़ी जहाजों का हो रहा आना – जाना

दरभंगा एयरपोर्ट से बीते चार दिनों में केवल तीन जोड़ी फ्लाइट उड़ रही है. इसमें दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद रूट शामिल है. शुक्रवार को कुल छह विमानों की आवाजाही हुई. इसमें 1063 लोगों ने सफर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन