मनीगाछी में मानसिक रूप से बीमार युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Updated:
विज्ञापन

इसी वेंटीलेटर में लाश लटका हुआ था

दरभंगा के राजे पश्चिम गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच एफएसएल टीम भी करेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे पश्चिम गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह घर के बाहर फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार राजे पश्चिम निवासी युगेश्वर चौधरी ने सुबह उठने पर अपने घर के बाहर बरामदे के वेंटिलेटर में गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल मनीगाछी थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

मृतक की हुई पहचान

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुरारी कुमार झा (28) के रूप में हुई है. वह मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के निवासी शम्भू झा का पुत्र था. पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था.

एक दिन पहले अस्पताल में कराया गया था भर्ती

पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को युवक एनएच-27 के किनारे अचेत अवस्था में मिला था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाया था. उपचार के बाद उसे अस्पताल से छोड़ दिया गया था. इसके अगले दिन उसका शव फंदे से लटका मिला.

एफएसएल टीम करेगी जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर जांच करेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन