Darbhanga: रैयाम में दो बाइक की जोरदार टक्कर, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी केवटी रनवे में जख्मी को डीएमसीएच ले जाते हुये एम्बुलेंस | Prabhat Khabar Network

रैयाम थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा रैयाम पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से एक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Road Accident: रैयाम थाना क्षेत्र में मधुबनी-रैयाम मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. हादसा रैयाम पेट्रोल पंप के समीप हुआ. घटना की सूचना मिलते ही रैयाम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में चार लोग हुए घायल

घायलों की पहचान रैयाम निवासी सुरेश पासवान (55), अभिषेक पासवान (25) तथा केवटी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय (27) और मोहित सदाय (25) के रूप में हुई है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार लाल के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार अभिषेक पासवान की स्थिति काफी गंभीर है.

राखी बंधवाकर लौट रहे थे दो युवक

परिजनों ने बताया कि पैगंबरपुर निवासी राजू सदाय और मोहित सदाय अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गये थे. रक्षाबंधन के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रैयाम पेट्रोल पंप के पास दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गयी.

हादसे में दोनों समेत दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गये.

दोनों बाइक पुलिस ने जब्त की

घटना की जानकारी मिलने के बाद रैयाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया है.

रैयाम थानाध्यक्ष रोशन कुमार टू ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर बहन ने बांधी राखी, देखते ही पूर्व सैनिक ने ली अंतिम सांस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन