आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की करें निगरानी, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाएं प्रभावी रोक: साक्षी

ग्रामीण एसपी अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण करने के क्रम में साथ में एसडीपीओ व थानाध्यक्ष आदि | Prabhat Khabar Network
ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों के निपटारे और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रतिनिधि, अलीनगर. ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने सोमवार की रात अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की. निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर बेनीपुर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा तथा बहेड़ा सर्किल के इंस्पेक्टर मुरलीधर साह भी उपस्थित थे. ग्रामीण एसपी ने आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआइ पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अन्य अभिलेखों की पड़ताल की. इसके बाद हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन कांडों तथा अन्य लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की धर-पकड़, नियमित वाहन जांच, प्रभावी रात्रि गश्ती तथा बैंक व एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. अनुसंधानकों को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने की हिदायत दी. वहीं थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










