Darbhanga News: ट्रक की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

Darbhanga News:आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान-धबोलिया मार्ग को पीएचसी के निकट जाम कर दिया.
Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. ट्रक की ठोकर से घायल अधेड़ की मौत इलाज के दौरान हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को कुशेश्वरस्थान-धबोलिया मार्ग को पीएचसी के निकट जाम कर दिया. बांस-बल्ला लगाकर लोगों ने सड़क को घेर दिया. सड़क पर टायर जलाकर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद करा दिया. इससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. बंद समर्थकों ने शव को सड़क पर लाकर रख दिया. दोषी पर कार्रवाई तथा मृतक के परिजन को मुआबजे की मांग के समर्थन में लोग नारेबाजी कर रहे थे.
थाने के सामने काफी देर तक डटे रहे लोग
मांगों के समर्थन में लोग काफी देर तक थाना के सामने डटे रहे. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए व वहां से हटे. मालुम हो कि एक मार्च की देर शाम ट्रक की ठोकर गंभीर रूप से जख्मी नगर पंचायत के वार्ड तीन मखनाही निवासी दिनेश पासवान की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इसी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर बाजार भी बंद कराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




