ePaper

हैदराबाद से आये विमान की करायी गयी रांची में आपात लैंडिंग

Updated at : 12 Jan 2026 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद से आये विमान की करायी गयी रांची में आपात लैंडिंग

एप्रन में जगह नहीं होने के कारण सोमवार को हैदराबाद से दरभंगा पहुंचा इंडिगो कंपनी के विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा.

विज्ञापन

दरभंगा. एप्रन में जगह नहीं होने के कारण सोमवार को हैदराबाद से दरभंगा पहुंचा इंडिगो कंपनी के विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा. दरभंगा एयरपोर्ट पर एक साथ दो विमानों की मौजूदगी से एप्रन में पार्किंग के लिये जगह नहीं बचता है. इस कारण हैदराबाद से आये इंडिगो के विमान ने पहले तो काफी देर तक दरभंगा के आसमान में चक्कर काटा, लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी. बाद में विमान को रांची एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग हुई. दरभंगा में जगह एप्रन में जगह बनी तो औपचारिकता का निर्वाह कर विमान यात्रियों के साथ रांची से दरभंगा पहुंचा.

तीन घंटे देरी से हैदराबाद के लिये रवाना हुआ विमान

विमान को दरभंगा एयरपोर्ट से नियत समय दोपहर 2.45 बजे हैदराबाद के लिए टेक ऑफ करना था. लेकिन, रांची डायवर्सन और अन्य कारणों से विमान करीब तीन घंटे देर से दरभंगा से उड़ान भर सका. शाम करीब 5.45 बजे के आसपास विमान ने हैदराबाद के लिए टेक ऑफ किया.

विमानों की लेटलतीफी के मद्देनजर हो रही समस्या

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक विमानों के अव्यवस्थित परिचालन से समस्या उत्पन्न हो जाती है. एप्रन में दो विमानों के ठहराव होने से तीसरे को अनुमति नहीं दी जाती है. विमानों परिचालन के विरुद्ध एप्रन की क्षमता सीमित है. एक साथ कई विमानों के आने-जाने की स्थिति में पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

कुल 16 विमानों की हुई आवाजाही

सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 16 विमानों की आवाजाही दर्ज की गई. इनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व कोलकाता की उड़ानें शामिल रही. विमानों की आवाजाही में विलंब को लेकर टर्मिनल भवन में काफी भीड़ देखी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन