Darbhanga News: भारत ने पहली बार परमाणु संपन्न किसी देश के हवाई अड्डे को किया नष्ट

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:ऑपरेशन सिंदूर तथा इसके बाद पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब देकर उसे दो दिनों में ही घुटने पर लाने वाले भारतीय सेना के शौर्य को सांसद गोपालजी ठाकुर ने अद्वितीय बताया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. ऑपरेशन सिंदूर तथा इसके बाद पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब देकर उसे दो दिनों में ही घुटने पर लाने वाले भारतीय सेना के शौर्य को सांसद गोपालजी ठाकुर ने अद्वितीय बताया है. सोमवार को लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में पहुंचे लोगों के बीच चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि भारत ने पहली बार किसी परमाणु संपन्न देश के हवाई अड्डे को नष्ट किया. ब्रह्मोस्त्र मिसाइल के माध्यम से विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता कायम की. अतीत में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान को इसका अंदाजा नहीं था कि भारतीय सेना उसपर हमला कर सकती है. भारतीय सेना की ताकत के पीछे राष्ट्र की एकता का भाव समाहित था. आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भारत ने निर्णायक संदेश दिया. सांसद ने सरकार और सेना की कार्रवाई की आलोचना करने वालों से कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर तरह से सक्षम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन