Darbhanga News: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम पर होगा उर्दू के इंडा चौक का नाम

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News : नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई. निगम सभागार में दोपहर करीब 2.30 बजे शुरू बैठक शाम 6.15 बजे तक चली. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में चर्चित कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम पर उर्दू मोहल्ला के इंडा चौक का नाम रखने का निर्णय लिया गया. पहलगाम हमला के बाद भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों, अलगाववादी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने में अगुवाई करने वाली कर्नल कुरैशी पर सदन ने गर्व जताया. बैठक में पार्षद नफीसूल हक रिंकू आदि ने पेयजल, स्ट्रीट लाइट, शौचालयों की खराब स्थिति, जनकार्य प्रशाखा द्वारा समय पर निविदा नहीं करने व दिल्ली मोड बस स्टैंड का टेंडर 19 मार्च को होने के बाद संवेदक द्वारा राशि जमा नहीं करने आदि का मुद्दा उठाया. जलापूर्ति समस्या से जूझते वार्डवासी व बुडको की लापरवाही के प्रति सदन ने नाराजगी जताई. बुडको पर कांड अंकित करने के लिए गए निर्णय के बावजूद इस पर अमल नहीं किये जाने से सदस्य खिन्न दिखे. सदस्यों ने बुडको पर अब पार्षदों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की बात कही है.

खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश

मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहने से अंधेरा में आमजन को समस्या के मद्देनजर एजेंसी से जबाव मांगी गई है. खराब लाइटों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. सार्वजनिक शौचालयों की सही से रखरखाव नहीं करने व गलत सूची सौंपे जाने पर सदन ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्वच्छता पदाधिकारी निखिल चौरसिया से जबाव तलब किया गया.

पानी की किल्लत झेल रहे वार्डों में टैंकरों का फेरा बढ़ेगा

पानी की किल्लत झेल रहे वार्डों में टैंकरों का फेरा बढ़ाने और स्थिति को देखते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया. जिन चौक-चौराहे का नामाकरण हो गया है, एक माह के भीतर संबंधित स्थलों पर बोर्ड लगाने का निर्देश सदन ने दिया. गैस पाइपलाइन बिछाने में सड़कों को किए जा रहे क्षतिग्रस्त पर संबंधित एजेंसी को उचित दिशानिर्देश देने की बात कही गयी. दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का ठीक लेने के बाद निर्धारित अवधि बीतने पर भी तय राशि जमा नहीं करने पर संवेदक को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया. निगम के सभी अभियंता भी स्थायी समिति के रडार पर रहे. बैठक में पार्षद शत्रुघन प्रसाद, अजय महतो, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, डिप्टी मेयर नाजिया हसन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन