25 जुलाई को जिलेभर में होगा बिहार सरकार की योजनाओं का विशेष कार्यक्रम, डीएम ने जारी किए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं का आज होगा लाइव प्रसारण, जिले से लेकर पंचायत स्तर तक होंगे विशेष कार्यक्रम

बिहार सरकार की नई नीतियों और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई को जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिला से लेकर पंचायत स्तर तक होंगे आयोजन, जिसमें जनप्रतिनिधियों और लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिहार सरकार की नई नीतियों और जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई को जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने विस्तृत आदेश जारी कर सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.

जिला से पंचायत स्तर तक होंगे कार्यक्रम

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित होगा. इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों, नगर निकाय सभागारों, पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिला स्तर पर विकास कार्यों और सरकारी उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों और लाभुकों की होगी भागीदारी

कार्यक्रम में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला परिषद प्रतिनिधि, महापौर, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि, जीविका से जुड़ी महिलाएं, उद्यमी, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक और अन्य गणमान्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर अलग-अलग अधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

नगर निगम को मिली विशेष जिम्मेदारी

डीएम ने नगर निगम को शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, प्रमुख महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कराने तथा किसी प्रमुख पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है. संपूर्ण कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन को सौंपी गई है.

शाम में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला प्रेक्षागृह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा देना है.

यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन