पारिवारिक तनाव में अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के कल्याणपुर में एक 45 वर्षीय अधेड़ ने पारिवारिक तनाव के चलते पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. बच्चों की सतर्कता से उन्हें बचा लिया गया, पर हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Samastipur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय अधेड़ ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों और ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें समय रहते नीचे उतार लिया गया. गंभीर हालत में पहले कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: बच्चों ने पेड़ से लटका देखा

घायल की पहचान गोपालपुर निवासी उपेंद्र सहनी (45) के रूप में हुई है. उनकी पत्नी बबीता देवी ने बताया कि दोपहर में वह पति को खाना खाने के लिए बुलाने निकली थीं, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला. कुछ देर बाद बच्चों ने गांव के बाहा चौर स्थित बगीचे में उन्हें पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका देखा. बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर उन्हें तुरंत नीचे उतार लिया.

मानसिक तनाव में उठाया कदम

परिजनों के अनुसार उपेंद्र सहनी शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. उनका एक पैर प्रभावित है और वह मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. परिवार में पत्नी, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं. पत्नी ने बताया कि बड़ी बेटी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

डीएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद घायल को पहले कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों की खुली पोल! निरीक्षण में पढ़ाई छोड़ मोबाइल चलाते मिले शिक्षक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन