मां श्यामा मंदिर में लगा फ्री हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच और बांटी दवाएं

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने दरभंगा के मां श्यामा मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और नि:शुल्क दवाइयों का लाभ उठाया. संगठन ने सेवा कार्य को अपनी प्राथमिकता बताया.

विज्ञापन

Darbhanga News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मां श्यामा मंदिर परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया.

विज्ञापन

 सेवा कार्य को बताया संगठन की प्राथमिकता

कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सेवा प्रमुख एवं दरभंगा विभाग पालक अभय मिश्र ने किया, जबकि संचालन नगर मंत्री धर्म कुमार ने किया. अभय मिश्र ने कहा कि सेवा कार्य विश्व हिंदू परिषद की कार्यपद्धति का प्रमुख आधार है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्य इसकी सबसे बड़ी मिसाल हैं.

सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ शिविर

जिला मंत्री रिंकू झा ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

शिविर में पेनेशिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर के डॉ. रजनीकांत प्रसाद, डॉ. अभिजीत बिहारी, डॉ. राजीव रंजन, रामबाबू भंडारी एवं उनकी टीम ने मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की. जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. गिरीश नंदन, मनीष राणा, विजय झा, तरुण झा, श्वेता मिश्रा, कमलाकांत झा, डॉ. संतोष कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार, अविनाश कुमार, संजीव, अभिषेक कुमार, तुषार कुमार, पंकज कुमार, बजरंगी कुमार, रितेश कुमार, सूरज कुमार, कृष्ण कुमार, बिट्टू कुमार और आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन