Darbhanga News: बिहार दिवस पर बिजली के रंगीन झालरों से सरकारी कार्यालय हुए रोशन

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:छात्र बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. बिहार दिवस पर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन सहित अन्य सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के कार्यालयों को बिजली-बत्ती के रंगीन झालरों से सजाया गया. वहीं जाले स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकालकर जाले नगर का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों समेत अन्य राहगीरों को गुलाब का फूल भेंट किया. छात्रों ने बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे. डीपीएस भवन को बिजली-बत्ती की झालरों एवं फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग सजाया गया. विद्यालय के निदेशक मिर्जा आलम बेग के निर्देशन में बिहार की स्मिता एवं पौराणिक काल की झांकियां प्रस्तुत की गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, फुटबॉल, क्रिकेट एवं कई खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. वहीं प्रखंड मुख्यालय के सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन, इ-किसान भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना भवन समेत जाले नगर परिषद कार्यालय सहित अन्य भवनों को रंग बिरंगी बल्ब-बत्ती के झालरों से सजाया-संवारा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन