Darbhanga News: वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए सरकार कृत संकल्पित : संजय सरावगी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: पूर्व प्रधानाचार्य एवं पत्रकार डॉ दयानंद झा के 76वें जन्मदिन पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने उनको पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर लंबी उम्र की कामना की.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. सीनियर सिटीजन फोरम ने पूर्व प्रधानाचार्य एवं पत्रकार डॉ दयानंद झा के 76वें जन्मदिन पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने उनको पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ देकर लंबी उम्र की कामना की. मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए कई तरह की योजनाएं सरकार चला रही है. केंद्र सरकार 70 वर्ष से अधिक उम्र के लिए आयुष्मान कार्ड दे रही है. बिहार सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सम्मान राशि में तिगुना वृद्धि कर रिकॉर्ड कायम की है. डॉ दयानंद झा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. सीनियर सिटीजन फोरम के संयोजक सह पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अजीत कुमार चौधरी की ओर से आयोजित समारोह में डॉ लालमोहन झा एवं प्रो. बृजमोहन मिश्रा ने शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ दयानंद झा के योगदान को याद किया. डॉ चौधरी ने महाराजा लक्ष्मीश्वर मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य के रूप में उनको याद किया. डॉ हरि नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन