Darbhanga News: पीजी के छात्रों के लिए महंगा साबित हो रहा दीक्षांत समारोह में डिग्री लेना

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पीजी के छात्रों के लिए महंगा साबित हो रहा दीक्षांत समारोह में डिग्री लेना

Darbhanga News:लनामिवि में प्रस्तावित 11वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभागी बन कर डिग्री लेना पीजी के छात्रों को महंगा साबित हो रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रवीण कुमार चौधरी, दरभंगा. लनामिवि में प्रस्तावित 11वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभागी बन कर डिग्री लेना पीजी के छात्रों को महंगा साबित हो रहा है. विश्वविद्यालय इन छात्रों से समारोह में शामिल होकर डिग्री हासिल करने के नाम पर सहभागिता शुल्क के अतिरिक्त डिग्री का दोबारा शुल्क वसूल लिया है. छात्रों की शिकायत है कि विवि ने 1059 छात्रों से लगभग 5.30 लाख रुपये की वसूली कर ली है. बताया जाता है कि पीजी के वैसे छात्र- छात्रा जो दीक्षांत समारोह के प्रतिभागी बने बिना डिग्री लेंगे, वे आर्थिक तौर पर फायदे में रहेंगे. उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये नहीं देना है. पीजी के सभी छात्रों से विवि ने फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने के दौरान डिग्री का शुल्क 500 रुपये पहले से ले रखा है. उन्हें बिना दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपाधि हासिल करने में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

डिग्री लेने के लिए कुल 1147 छात्र- छात्राओं ने किया है आवेदन

बता दें कि दीक्षांत समारोह के माध्यम से डिग्री लेने के लिए कुल 1147 छात्र- छात्राओं ने विवि में आवेदन किया है. इसमें पीएचडी एवं एमबीए के 88 छात्र-छात्रा शामिल हैं. वहीं पीजी स्तर के छात्रों की संख्या 1059 है. विवि की ओर से जारी अधिसूचना के आलोक में एमए, एमएससी, एमकॉम से जुड़े विषयाें तथा एमएड के छात्रों ने उपाधि के लिए 500 रुपये एवं प्रतिभागिता शुल्क 700 रुपये आनलाइन जमा किया है. वहीं एमबीए उत्तीर्ण छात्र एवं पीएचडी शोधार्थी ने उपाधि के लिए 700 रुपये तथा प्रतिभागिता शुल्क 1000 रुपये जमा किया है.

शुल्क के तौर पर विवि को मिला 14.20 लाख से अधिक

दीक्षांत समारोह के लिये 1147 प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय को कुल 14 लाख 20 हजार 400 रुपये प्राप्त हुए हैं. इसमें पीएचडी एवं एमबीए के 88 छात्रों से डिग्री के 700 तथा सहभागिता शुल्क 1000 रुपये यानी 1700 रुपये प्रति छात्र के दर से एक लाख 49 हजार 600 रुपये मिला है. पीजी के 1059 छात्रों से डिग्री के 500 रुपये तथा सहभागिता शुल्क 700 यानी 1200 रुपये प्रति छात्र के दर से 12 लाख 70 हजार 400 रुपये मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन