Darbhanga News: दिल्ली रूट पर चार विमानों का हुआ आवागमन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से बुधवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ. दिल्ली रूट पर सर्वाधिक चार प्लेन उड़े.
Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से बुधवार को 10 विमानों का आवागमन हुआ. दिल्ली रूट पर सर्वाधिक चार प्लेन उड़े. मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर आधे दर्जन फ्लाइट की सर्विस दी गयी. जानकारी के अनुसार मुंबई रूट पर विमान का संचालन करीब 45 मिनट देरी से हुआ. अन्य रूट पर जहाजों का परिचालन समय से होने की जानकारी है. फिलहाल स्पाइसजेट की ओर से बेंगलुरु व मुंबई रूट पर सीधी उड़ान सेवा बंद करने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. मुंबई के लिये केवल इंडिगो द्वारा चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को विमान का परिचालन किया जा रहा है. बेंगलुरु रूट पर डायरेक्ट सेवा को लेकर कोई विकल्प नहीं है. इस स्थिति में यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करने को मजबूर हैं, जिसमें समय की बर्बादी हो रही है. साथ ही टिकट भी काफी महंगा मिल रहा है. मंगलवार को आठ विमानों में 1169 लोगों ने यात्रा की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




