Darbhanga News: दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस के सभी चार आइसीएफ रेक एलएचबी रेक में परिवर्तित

Updated at : 19 May 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस के सभी चार आइसीएफ रेक एलएचबी रेक में परिवर्तित

Darbhanga News:दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के सभी चार आइसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा और अमृतसर के बीच चलने वाली 15211/15212 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के सभी चार आइसीएफ रेक को एलएचबी रेक में परिवर्तित कर दिया गया है. सनद रहे कि जननायक एक्सप्रेस का पहले से ही दो रेक का एचएचबी रेक में परिवर्तन कर परिचालन किया जा रहा है. अब शेष दोनों रेक का भी परिवर्तन कर दिया गया है. तीसरा रेक का दिनांक 16 मई से तथा चौथे रेक का 18 मई से एलएचबी रेक में परिर्वतन कर परिचालन जा रहा है. ज्ञातव्य हो कि एलएचबी कोच अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक होता है. स्टेनलेस स्टील से निर्मित आंतरिक सज्जायुक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्का और मजबूत होता है. कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है. एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं. कोच में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ बेहतर शौचालय की सुविधा है.

दरभंगा से दिल्ली के बीच आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

दरभंगा. गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा से दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. दिल्ली से इस ट्रेन का परिचालन सोमवार से आरंभ भी कर दिया गया है. दरभंगा से मंगलवार 20 मई को इसकी पहली खेप रवाना होगी. समस्तीपुर मंडल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04072/04071 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली स्पेशल लखनऊ-वाराणसी-गाजीपुर-बलिया- हाजीपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी.गाड़ी संख्या 04072 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 19 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को दिल्ली से दिन के 11 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुउ 08.40 बजे हाजीपुर, 09.40 बजे मुजफ्फरपुर, 11.10 बजे समस्तीपुर रुकते हुए दोपहर 01.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04071 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 20 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से अपराह्न 03 बजे खुलकर 04.30 बजे समस्तीपुर, 06.30 मुजफ्फरपुर, 07.25 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन शाम 06.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन