जिले के 02 लाख 03 हजार 315 मतदाताओं का जमा नहीं हुआ गणना प्रपत्र

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचन सूची के प्रकाशित प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साथ बैठक की.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचन सूची के प्रकाशित प्रारूप को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की साथ बैठक की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में 25 जून से 26 जुलाई तक निर्वाचकों के बीच गणना प्रपत्र का वितरण, भरे हुए गणना प्रपत्र का संग्रहण एवं बीएलओ एप के माध्यम से गणना प्रपत्र अपलोड करने का कार्य किया गया. 24 जून को निर्वाचक सूची में निर्वाचकों की कुल संख्या 30 लाख 03 हजार 167 है. बीएलओ के माध्यम से प्राप्त गणना प्रपत्र की संख्या 27 लाख 70 हजार 886, निर्वाचकों द्वारा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से समर्पित गणना प्रपत्रों की संख्या 28 हजार 966 है. कुल 27 लाख 99 हजार 852 निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं. वहीं 02 लाख 03 हजार 315 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए. बताया कि गणना प्रपत्र जमा करने के लिये आयोग ने बिहार से बाहर रहने वाले निर्वाचको से गणना प्रपत्र प्राप्त करने के लिये उन्हें अपना फॉर्म https://voters.eci.gov.in/or पर ऑनलाइन माध्यम से या इसीआइ नेट मोबाइल एप के माध्यम से भरने का विकल्प उपलब्ध कराया. निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में मतदाताओं के बीच जागरुकता को लेकर कई स्तर पर अभियान चलाया गया.

एक सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारूप निर्वाचन सूची को लेकर दावे एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 01 सितंबर तक है. कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाएगा. प्रारूप निर्वाचक सूची सभी बीएलओ, प्रखंड कार्यालय एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा, जिसे कोई भी व्यक्ति देख सकता है. प्रारूप निर्वाचक सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जहां कोई भी उसे देख एवं डाउनलोड कर सकता है. दावा- आपति प्राप्त करने के लिये सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं नगर निकायों में 02 अगस्त से 01 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक विशेष कैंप का आयाेजन किया जायेगा. दिव्यांग एवं वृद्धजन, जिन्हें विशेष कैम्प में पहुंचने में कठिनाई है, बीएलओ उनके घर जाकर आवेदन प्राप्त करेंगे. बैठक में राजनीतिक दलों की ओर से राहुल कुमार कर्ण, दयानंद पासवान, देवेंद्र कुमार झा, गोपाल ठाकुर, सत्यनारायण पासवान, मुकुंद चौधरी, आदित्य नारायण, ईश्वर मंडल, गगन कुमार झा, उदय शंकर यादव आदि उपस्थित थे. वहीं सहायक समाहर्ता के परीक्षित, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन