Darbhanga News: ऑनलाइन फ्रॉड करने के दस्तावेज संग अपराधी के घर से बरामद हुआ आग्नेयास्त्र

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को मुंगरा गांव से अवैध हथियार सह ऑनलाइन फ्रॉड मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: घनश्यामपुर. स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को मुंगरा गांव से अवैध हथियार सह ऑनलाइन फ्रॉड मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घर की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस रात्रि गश्ती और वाहन जांच कर रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुंगरा गांव का एक युवक अपने घर में पिस्टल रखकर ऑनलाइन फ्रॉड करता है. सूचना पर थानाध्यक्ष सदल-बल मुंगरा स्थित गोविंद मुखिया के घर छापेमारी की. इस दौरान बख्शा में छिपाकर रखे एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस, चार एटीएम कार्ड, पांच सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, चार बैंक चेकबुक, दो लैपटॉप और दो मोबाइल फोन सहित ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े कई अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए. उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर धराये गोविंद मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन