फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज

Updated at : 22 Feb 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलाें में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब दरभंगा और रामबाग रॉयल टीम के बीच फाइनल मुकाबला

सेमीफाइल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीता दर्शकों का दिल

राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन आज

दरभंगा. राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलाें में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब दरभंगा और रामबाग रॉयल टीम फाइनल में पहुंच गयी. दोनों टीमों के बीच कल रविवार को खिताबी मुकाबला होगा. इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच में रामबाग रॉयल्स का मुकाबला हरिहरपुर के साथ हुआ. रामबाग रॉयल्स की टीम 1-0 से जीते दर्ज की. वहीं राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब का मुकाबला लहेरियासराय फुटबॉल क्लब के साथ हुआ. रोमांचक मुकाबले में राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह फुटबॉल क्लब की टीम ने लहेरियासराय फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया. फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को कल समापन समारोह में एक लाख 11 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 51000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. बेहतरीन प्रदर्शन के करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट का 11 हजार रुपया इनाम मिलेगा.

कुमार राजेश्वर सिंह एवं युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने उठाया मैच का आनंद

20 फरवरी से चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच का आनंद राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य कुमार राजेश्वर सिंह एवं युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह समेत डॉ हेमपति झा आदि ने लिया. इन लोगों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. मैच देखने के लिये मैदान में काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे. कार्यक्रम के आयोजन में अमरकांत झा, आशुतोष दत्ता, रमेश चंद्र झा, मंजेश चौधरी, प्रियांशु झा, राजीव प्रकाश मधुकर, उत्सव पराशर, संतोष सिंह, बबलू कुमार, राम कृष्ण लाल दास, सत्यम सिंह, मुकेश झा आदि जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन