Darbhanga News: संबद्ध एवं बीएड कॉलेजों में शिक्षाकर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं

Updated at : 06 Mar 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: संबद्ध एवं बीएड कॉलेजों में शिक्षाकर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं

Darbhanga News:लनामिवि के संबद्ध डिग्री एवं बीएड काॅलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक जुबली हॉल में गुरुवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि के संबद्ध डिग्री एवं बीएड काॅलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक जुबली हॉल में गुरुवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें वर्ग संचालन, नामांकन, सेवानिवृति, शिक्षण प्रमाण पत्र आदि मुद्दों पर चर्चा हुई. कुलपति ने प्रधानाचार्यों को पारदर्शी और नियम- परिनियम में बंध कर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने की हिदायत दी. अनुसूचित जाति जनजाति, महिला छात्राओं से नामांकन शुल्क नहीं लेना सुनिश्चित करने काे कहा. नियम का उल्लंघन करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई करेगा. कुलपति ने कहा कि संबद्ध एवं बीएड कॉलेजों में कार्यरत शिक्षाकर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इन शिक्षाकर्मियों को सम्मानजनक वेतन दिया जाये. कुलपति ने संबद्ध शिक्षाकर्मियों का शोषण रोकने काे कहा.

विश्वविद्यालय से ताल मेल बिठाते हुए निरंतर रहें क्रियाशील

कुलपति ने मेरु योजना के तहत संबद्ध इकाई को भी आगे आने का आह्वान किया. शोध विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त होने और उच्च शिक्षण में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधानपरक शिक्षण प्रणाली को लागू करने की दिशा में कुलपति ने कॉलेजों को मूक लैब के निर्माण, प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण, पुस्तकालयों में ई- लर्निंग सामग्री के संवर्धन, नियमित वर्ग के संचालन पर कार्य करने के लिये प्रेरित किया. कुलपति ने प्रधानाचार्य से कहा कि विश्वविद्यालय से ताल मेल बिठाते हुए निरंतर क्रियाशील रहें. शिक्षण अनुभव पत्र जारी करने में शिक्षा विभाग के 15 बिंदुओं का अनुपालन करने की हिदायत दी. बीएड कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति विश्वविद्यालय नियम-परिनियम के तहत करने का आदेश दिया. शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति साक्ष्य सहित सीसीडीसी कार्यालय को प्रेषित करने के लिए कहा. इसके साथ-साथ तय मानकों पर शिक्षकों की नियुक्ति, विषयवार पुस्तकों की जानकारी, कक्षा, प्रयोगशाला, खेल मैदान, कार्यालय आदि का जियो- टैग फोटो प्रेषित करना अनिवार्य बताया.

समर्थ पोर्टल पर छात्रों का नामांकन करें अपलोड

समर्थ पोर्टल पर छात्रों का नामांकन अपलोड करने, 62 और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया गवर्निंग बॉडी के माध्यम से करने की बात कही. बीएड कालेजों को एनसीटीइ के दिशा-निर्देश का अनुपालन करने का आदेश दिया. बैठक में कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, सीसीडीसी डॉ गजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष छात्र-कल्याण प्रो. अशोक कुमार मेहता, कालेज निरीक्षक प्रो. अरुण कुमार सिंह, दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. हरे कृष्ण सिंह, प्रो. ज्या हैदर, प्रो. विजय कुमार यादव आदि भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन